
आधुनिक युग में हर सेवा को आधुनिक बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं.
पहले तो सिर्र्फ निजी संस्थान या निजी कार्यालय से ही आधुनिक सेवा मिल
पाती थी लेकिन जब जमाना सोशल नेट्वोर्किंग से चलने लगा हो तो अब भला
सरकारी कार्यालय इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं. अब वह भी निजी संस्थानों
की तरह अपनी सेवाओ को चुस्त करना चाहते है तो फिर ऐसे कदमो में दिल्ली
वाले कैसे पीछे रह सकते हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किसके बारे
में बात कर रहे है यदि आपने अब भी नहीं समझा तो हम बता दें कि हम
दिल्ली नगर निगम द्वारा फेसबुक सेवा की बात कर रहे है जो हाल ही में
शुरु की गई है, जिसमे अप बिना किसी सरकारी दफ्तर के धक्के खाए अपनी
समस्या दिल्ली नगर निगम क बड़े अधिकरियो तक पंहुचा सकते हैं. इसका
तरीका भी काफी सरल है इसके लिए बस आपको अपने फेसबुक खाते में जाकर
दिल्ली नगर निगम का लिंक पेज खोलना है जिससे चंद सेकंड में आपकी
शिकायत नगर निगम के बड़े अधिकारियों तक पहुँच जाएगी और दिल्ली नगर
निगम के बड़े अधिकारी आपकी समस्या का जबाब भी लगभग २४ घंटे में दे
देंगे. तो है ना कितना सरल अब दिल्ली नगर निगम में शिकयत दर्ज करना |
दिल्ली वालों का रास आ रहा है फेसबुक
जब दिल्ली नगर निगम ने सेवा शुरु कर ही दी है तो भला इसमें दिल्ली वाले
कैसे पीछे रह सकते है.
कुछ ही दिन पहले शुरु की गई फेसबुक की इस सेवा का दिल्ली वाले जमकर
फ़ायदा उठा रहे है और अब तक लगभग 2000 दिल्ली वासियों ने इस सेवा को
पसंद किया है और इसमें 200 के आस पास तस्वीरे इस सेवा की वाल पर पेस्ट की
जा चुकी हैं. जिसमे दिल्ली वालो का रुझान इस तरफ बढता नजर आ रहा है
तो अब वो दिन दूर नहीं की जब दिल्ली नगर निगम शिकायत दर्ज होने बाद २४
घंटे में हल भी निकाल देगी
चुनावी पैतरा भी खेल रहा है दिल्ली नगर निगम
जब चुनाव सिर पर हो और तो सारे चुनावी दल उसकी तैयारी में बहुत पहले से
ही लग जाते है लगभग एक वर्ष बाद नगर निगम के चुनाव होने है और इसके लिए
नगर निगम में सत्ता का स्वाद चख रही भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी की
कोई कसर नहीं छोडना चाहती इसलिए ऐसे सेवा की शुरूआत करके दिल्ली नगर
निगम जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है लेकिन कुछ भी मान लीजिये चाहे
चुनाव के बहाने ही जनता को फ़ायदा तो हो ही रहा है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें