मुझे कविता लिखना नही आता
मुझे कविता लिखना नही आता।
अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥
मैं चाहता हूँ की उनसे मिलूँ,
बातें करूँ , कुछ पूछुं ,
की कविता कैसे लिखी जाती है,
शब्दों का कैसा खेल है ,
भावों का कैसा मेल है ,
कोई बताये ,समझाए मुझे ,
क्यूंकि ........
मुझे कविता लिखना नही आता।
अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥
मैं चाहता हूँ की उनसे मिलूँ ,
किसी स्कूल का पता पूछुं ,
जहाँ कविता सिखाई जाती हो ,
उनसे मुलाकात करूँ ,
कविता के मुद्दे पर कुछ बात करूँ ,
कोई आए, शिष्य बनाये मुझे ,
क्यूंकि .......
मुझे कविता लिखना नही आता।
अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥
very nice
जवाब देंहटाएं