मुझे कविता लिखना नही आता मुझे कविता लिखना नही आता। अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥ मैं चाहता हूँ की उनसे मिलूँ, बातें करूँ , कुछ पूछुं , की कविता कैसे लिखी जाती है, शब्दों का कैसा खेल है , भावों का कैसा मेल है , कोई बताये ,समझाए मुझे , क्यूंकि ........ मुझे कविता लिखना नही आता। अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥ मैं चाहता हूँ की उनसे मिलूँ , किसी स्कूल का पता पूछुं , जहाँ कविता सिखाई जाती हो , उनसे मुलाकात करूँ , कविता के मुद्दे पर कुछ बात करूँ , कोई आए, शिष्य बनाये मुझे , क्यूंकि ....... मुझे कविता लिखना नही आता। अपनी भावनाओं को लिख देता हूँ॥